महफ़िल में यारों की जब जब, चर्चा अपना जो आएगा
जब नाम सुनेगे मेरा सब, तुझको भी पूछा जायेगा
भूली बिसरी उन यादों का, किस्सा दोहराया जाएगा
टूटा टूटा दिल मेरा तब, टुकड़े टुकड़े हो जायेगा
तुम दूर वहां पर कैसी हो, मै कॉल तुम्हे कर के पूछूं
उस पल तुझसे मिलने को, दिल मेरा भी कर आएगा
तुझको बदनाम न होने दूंगा, ये एतबार तू रख लेना
दिल रोयेगा पर होठो पे, कभी नाम तेरा न आएगा
ख्याल तुझे मिलने का उस पल ,दिल में मेरे पर आएगा
Comments
Post a Comment