Posts

आज भी खड़ी हूँ

Jo Ho gayi main teri khud ko main kho chuki hoon  Sab kuch bhula ke tujhse mai is kadar judi hoon जो हो गयी मैं तेरी, खुद को मैं खो चुकी हूँ  सब कुछ भुला के तुझसे, मैं इस तरह जुडी हूँ  तेरे शहर की मिटटी, मुझसे ये कह रही  है इस नगर ये कूचे अब रहता नहीं है तू आएगा लौट के तू, मुझसे कभी तो मिलने मैं इंतज़ार करती, इस उम्मीद में रुकी  हूँ तेरी गली से होके, जो मोड़ जा रहा है उस मोड़ के किनारे मैं आज भी खड़ी हूँ यूँ तो सुनी थी मैंने सौ प्यार की कहानी जो होगयी दीवानी,किस्सा मैं खुद बनी हूँ  और, न रह गयी अधूरी, न हो  सकी मैं पूरी  बस तेरी कहानी की मैं, इक टूटी हुई कड़ी हूँ उस मोड़ के किनारे मैं आज भी खड़ी हूँ..  ~kavitaNidhi

क्यों चला गया

पंछी आये, बैठे, चहके और उड़ गए  वो शज़र था, जो बाहें फैलाये खड़ा रहा  मुसाफिर थके, ठहरे और फिर गुजर गए  ये मंज़िलों का रास्ता था, जो जमी पे पड़ा रहा  लहरे आयी, खेली और छू कर पलट गयी  प्यासा रेतीला साहिल, नम हो कर भी बिछा रहा  वो पले, बढ़े, जिए और फिर चले गए  बूढा घर राह तकता, झुका झुका सा टिका रहा  कितने बने, कितने बिगड़े और कितने खो गए  ये दुनिया का मेला बा-दस्तूर लगा रहा  जाना प्रकृति है, नियति हैं, फिर सवाल क्यों,  सवाल ये पूछो, कि जो रुका वो क्यों रुका रहा  मत पूछ वो आखिर क्यों चला गया ,तय था,  सवाल ये करो की जो रुका वो क्यों रुका रहा Sawal ye hai ki jobrooka BI kyo roka raha  चला गया, पर जो रुका, क्यों रुका रहा 

कामकाजी माँ और उसके हिस्से का रविवार

ज़िन्दगी से लड़ कर जब जीत के  थकी हुई शाम को घर आती है  इंतज़ार में बैठे बच्चे का मायूस  चेहरा देख कर फिर हार जाती है  एक कामकाजी माँ हर शाम यूँ ही घर आती है  थकान कुछ और बढ़ जाती है  फिर भी हिम्मत थोड़ी जुटती है  बदन दर्द हो तो भी कमर कस  फिर से काम  में जुट जाती हैं  एक कामकाजी माँ शाम घर में यूँ ही बिताती है  नहीं भूलती बच्चो की सारी फरमाइशें  थकी है वो ये कहाँ किसी से कह पाती है  पिछली रात उससे किये सारे वादे  याद रखती है, बड़े जतन से निभाती  हैं एक कामकाजी माँ  थक के भी यूँ मुस्कुराती है  वो हर दिन सुबह सवेरे काम पे जाती है  और हर शाम काम पे ही घर आती है  बखूबी मैनेज करती है ऑफिस घर और परिवार  पर कभी मिलता है उसे उसके हिस्से का रविवार? एक कामकाजी माँ काम में ही अपना रविवार बिताती  है 

पूरक

मैं   दिखती   हूँ   नाजुक ,  न   कमजोर   मैं   हूँ     है   बस   प्यार   तुमसे  ,  न   मजबूर   मैं   हूँ   तू   ये   न   समझना   किया   मुझको   हासिल   मैं   खुद   ही   समर्पित ,  बनी  धूल   मैं   हूँ   न  तुम   देवता   हो ,  न  भगवान्  तुम   हो हुई   मैं   जो   मीरा ,  तभी   कृष्ण   तुम   हो चुना   मैंने   खुद   ही ,  ये   वनवास   तुम   संग   सुनो   बिन   सिया   के ,  कहाँ   राम   तुम   हो   ये   किस   बात   का   दम्भ ,  कैसा   अहम्   है   ये   कैसी   है   भ्रान्ति  ,  ये   कैसा   भरम   हैं   तराजू   के   पलड़े   दो ,  जैसे   हैं   हम ...

कैसे लिखता तेरी चिठ्ठी का जवाब मैं

लिखता भी कैसे तेरी चिठ्ठी का जवाब मैं  अपनी चिठ्ठी में तूने अपना पता लिखा ही नहीं था दे देता मैं तेरे हर एक सवाल का जवाब  पर तेरी चिठ्ठी में तेरा पता ही नहीं था  मैं तो कर देता तुझे  'हाँ' कब का सनम  मुस्कुरा के कभी तूने मुझसे ये पूंछा ही नहीं था तूने छू कर किया पत्थर भी बेशकीमती रतन  औकात को किसी ने  इतना मेरी आँका ही नहीं था कोई उम्मीद अब बाकी नहीं संभलने की मेरे  हालेदिल मेरा कभी इतना किसीने  भाँपा ही नहीं  किसी ने दिल मेरा कभी इस कदर तोड़ा ही नहीं था तू गया तो जाना दर्द अपनों की जुदाई का क्या करूँ कभी किसी बे मुझे यूँ अपना माना ही नहीं  क्या करु किसी अपने ने मुझे कभी छोड़ा ही नहीं था हाथ खाली है , या लाख की किस्मत मेंरे हिस्से  आजमाया ही नहीं कभी कोई दांव डाला ही नहीं  क्या पता,मेरी मुठ्ठी को आज तक मैंने खोला ही नहीं था  कैसे पढ़ लेता है तू, मेरे राजे दिल ये बता  मैंने...

तेरा जवाब आया

जब भी दिल में मेरे तेरा ख्याल आया मेरे चेहरे पे एक सुर्ख रुबाब आया नंगे पाव देहलीज़ तक दौड़ गयी मैं  जब, मेरे नाम तेरा पैगाम आया मैंने भेजे थे जाने कितने खत तुझको बड़ी मुद्दतों के बाद तेरा जवाब आया जो कहा नहीं उसने मुझसे जीते जी  कहा उसने, जब वो मेरी मज़ार आया  सादी साड़ी में दुल्हन सी निखारी मैं मेरे दर पे, जो ले के तू  बारात आया तू एक बार आके घर, मेरा रोशन कर दे मेरा क्या, मैं तो तेरे दर पे कई बार आया

ज़िन्दगी सुलझ गयी

ताउम्र उलझी रही ज़िन्दगी सुलझाने में  जब खुद सुलझी तो ये भी सुलझ गयी  पास रही जब तलक दूरियां दर्मिया रही  जो दूर गयी तो ये दूरिया ही मिट गयी  कहाँ कहाँ खोज़ा तुझे मेरे मालिक खोया जो खुद को खुदा को पा गयी  भटकाती  रही ये मंजिल की आरज़ू  रहा में सफर की खुशिया मिल गयी