पान का बीड़ा

बड़े प्यार से लपेट कर बातों को ऐसे परोसते हैं 

जैसे पान का बीड़ा बाँध रहें हो। 


और हम भी खामोशी से सर हिलाकर यू मुस्कुराते हैं 

जैसे मुँह में वही पान  चाब रहें हो। 


बड़े इत्मिनान से लगा रहे हो चुना कत्था, 

तुम सुपारी  तो ऐसे काटते हो प्यार से, 

जैसे गोया हमारा उल्लू काट रहे हो


बहुत ना सही पर थोड़े समझदार हम भी हो गए हैं 

अब, पान खा के सुपारी थूक देतें हैं. 

जानते हैं ये पान तुम यूँ ही  फ्री क्यों बाँट रहे हो।

Comments

Popular posts from this blog

मन मेरा बेचैन है

Kavita- मैं राम लिखूंगी

चाय