अजीब खेल
अजीब खेल आओ चलो आज एक खेल खेलते हैं खेला है तुमने भी इसे कई बार एक छोटी सी रेखा खींचते हैं और मैं रेखा के इस पार और तुम उस पार अब एक कदम चलना है रेखा की ओर सामने वाले के क़दमों को देख कर अगर सामने वाले से पहले रेखा तक पहुँच गए तो हार हैं और अगर पीछे रह गए तो भी हार है इसलिए सामने वाले के हर कदम को परख कर कदम बढ़ाना है कभी कभी प्रतिद्वंदी या कहो सहभागी : आगे बढ़ते बढ़ते , पीछे हट जाते हैं। जीतना है तो नज़र उनके हर एक कदम पर होनी ...