Posts

धरती की व्यथा

आज मानव कोरोना जैसी वैश्विक महामरी से त्रस्त है।  ये बीमारियां, प्रदुषण  और बहुत सी ऐसी ही परेशानियों का आज हमे सामना करना पद रहा है।  और ये मानव जाती की वर्षो से चली आ रही शोषण की नीति का परिणाम है।  मानव ने जिस तरह धरती को प्रदूषित किया है हुमाज उसी के परिणाम भोग रहें हैं।     अक्सर सोचती हूँ अगर आसमान नीचे उतर आये तो हम क्या उसे भी इसी तरह शोषित करेेंगे। ये कविता इसी पर आधारित है।   एक बार आसमान ने धरती से नीचे आने की इच्छा प्रकट की, तब धरती ने आसमान से अपनी पीड़ा इन शब्दों में बयां की - आसमान ने धरती को इच्छा अपनी बतलायी हैं  एक बार तुझ संग धरती  में नीचे रहने को आऊँगा  आँखों में आंसू थे उसके, ऐसे  तड़प उठी थी धरती  पीड़ा से करहा कर  बोली, तू  कैसे यहाँ रह पायेगा  गर तू नीचे आएगा, तू टुकड़ो में बट जायेगा कोई अमेरिका, कोई रूस और कोई चीन कहलायेगा खींची पड़ी इन सरहद में, तू सांस नही ले पायेगा और भड़कती नफ़रत से फिर दम तेरा घुट जायेगा रौशनी तेरी, छोटे छोटे टुकड़ो में बाँटी जाएगी और कीमत उसकी ...

प्यारी सी नाती

Image
आज मेरे होठो पे फिर से,एक पुरानी धुन आयी है नैनो में जो चेहरा है ये, लगता तेरी परछाई है यादें फिर से ताज़ा हो गयी, जिन पे धुल ये घिर आयी है आज मेरी बेटी के घर में, नन्ही सी बेटी आयी है पच्चीस बरस गयी है पीछे, उम्र  वो पल यूँ जी आयी है जिस पल ये प्यारी सी नाती, गोद में आके मुस्काई है वही अदा है वही हंसी है, वही आँख में सच्चाई है जैसी तुम प्यारी थी बिटिया, बिटिया तुमने भी पायी है ऐसी ही किलकारी होगी, खिल खिल कर वो हंसा करेगी छोटे छोटे हाथ बढ़ा कर, पापा पापा कहा करेगी और जरा फिर बड़ी हुई तो ठुमक ठुमक कर चला करेगी पेरो में प्यार ये बंधे छम छम छम छम किया करेगी कुछ बुद्धू सी कुछ समझी सी, कितनी बाटे किया करेगी फिर वो अपने पापा के संग, कुछ नखरे भी किया करेगी मम्मी की आवाज़ को सुन के,  परदों  में ये छुपा करेगी और अचानक आगे आकर, फिर गोदी में चढ़ा करेगी आज वही आँखों के आगे घड़ियाँ फिर से जी आयीं है जिस पल मैंने देखा था की गुड़िया मेरी शर्मायी है सखियों संग थी बातें हर पल, मासूम सी अंगड़ाई है कलियों सी जो...

Depression

Image
Dark in the night Having some horrifying sight Crying slowly in fright  Nothing seems to be right  Don’t wanna see light It hurts, it’s too bright No one does understand  They just say, it will be alright Mornings don’t look great It makes me agitate  I don’t love anything Infact to myself, I do hate  I just drag the day Waiting for another night  No one does understand  They just say, it will be all right  For no reason I just cry  I don’t feel happy at all No matter how much I try My body feels burdened My soul is ready to fly Just like a big dragon kite But No one does understand  They just say, it will be all right  Some time it feels so hard To live, It’s better to end my life Screening, beating, I just go mad Searching around a knife Afraid next moment, to me I am giving a tight fig...

ताजमहल-Poem on domestic violence

Image
चीखती, करहाती, बिलखती एक आवाज़  दफ़न हो गयी ताजमहल में मुमताज़  उसके सपनो का वो ताज महल  जो बनवाया था उसके शहजहां ने  जो सपना उसने देखा था बरसो  और सजाया था जिसे बड़े प्यार से  फूली न समाती थी वो  जब आकार ले रहा था ये सपना  पति, पति का घर और घरवाले  लगता था सब आपना  फिर समझी काफूरी दिखती  इसकी दीवारे और छत संगेमरमर के थे  और इस इमारत में इज़्ज़त नाम के  नाजुक पर बेहद मजबूत दरवाजे लगे थे  वो दरवाजे तोड़ निकल जाना चाहती  पर रिश्तो की बेड़िया उसे  रोक लेती  और वो सर पीट कर इन हसीं दीवारों से  सुबकती हुई ही रह जाती  लोग आते उसके प्यार का ताजमहल देखते  और हँसते मुस्कुराते तारीफ करते  और उसका दिल दर्द से तड़प उठता  और जिस्म के ज़ख्म करहा उठते  बो किसी तरहा अपने आंसू रोकती  फिर खुद को इस बेहद ख़ूबसूरत  ताजमहल रुपी रिश्ते में ...

चांदनी

Image
चांदनी तारो की चूनर ले बादलों की डोली में हवाओ के रस्ते खिड़की से मेरे कमरे में उतर आयी मेरे बिस्तर की सलवटों पे थिरक रही थी, मचल रही थी उसकी शीतलता मेरी उंगलिया छुकर मेरी सांसों की डोर से मन में उतर आयी ये जो कुछ सरसरी सी हुई है इसके छूते ही तन में एक पुराना एहसास ले आयी तेरे साथ गुजारी उस रात की महकी सी एक याद ले आयी याद तेरी आते ही जाने क्यों हँसी सी है आयी होंठ मुस्कुराएं मेरे पर आँख नम सी हो आयी ये जो चांदनी है ना लगता है ये भी संग मुस्काई इन कीमती पलों में शायद मेरा साथ देने चली आयी

इंतजार

इंतजार का मज़ा तो तब हुआ करता था जब जमाना चिठ्ठियों का हुआ करता था एक ही चिठ्ठी कई कई बार पढ़ा करतें थे अलफ़ाज़ वही हर बार, एहसास नए लगते थे 

राते

मोहब्बत  में नहीं होती हमेशा एक सी राते कभी बहार है बरसाते, कभी अंदर है बरसाते तेरे आगोश में गुजारी न जाने कितनी ही रातें अब तेरे ही ख्वाब पे हॅसते, है तेरे ख्वाब पे रोते